राजद नेता श्याम रजक का प्रमोशन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए
पटना
बिहार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर पूर्व मंत्री श्याम रजक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इनके मनोनयन का पत्र राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी किया।
इनके मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद श्री रजक के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, प्रधान महासचिव आलोक मेहता, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश महासचिव निराला यादव, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, भाई अरूण कुमार, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव आदि ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
#राजद नेता श्याम रजक का प्रमोशन

पाठको की राय